चपल घोषणा पत्र के पीछे के सिद्धांत



हम इन सिद्धांतों का पालन करतें हैं:

हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता मूल्यवान सॉफ्टवेयर के शीघ्र और सतत वितरण के माध्यम से ग्राहकों की संतुष्टी है।

विकास के अन्तिम चरणों में भी बदलती जरूरतों का स्वागत है। चपल प्रक्रियाऐं ग्राहकों के प्रतिस्पर्धी लाभ के लिए बदलती जरूरतों का उपयोग करती हैं।

क्रियाशील सॉफ्टवेयर का सतत वितरण, कुछ सप्ताह से कुछ महीनों के अन्दर, कम समय के पैमाने की प्राथमिकता के साथ।

व्यापारीयों और विकासकों को दैनिक रूप से एक साथ परियोजना पर काम करना चाहिए।

परियोजनाओं का निर्माण प्रेरित व्यक्तियों के साथ करो। उन्हें जरूरी पर्यावरण और समर्थन दो, और काम के लिए उन पर भरोसा करो।

आमने सामने की बातचीत, विकास दल मे जानकारी के फैलाव का सबसे कुशल और प्रभावी तरीका है।

क्रियाशील सॉफ्टवेयर प्रगति का प्राथमिक माप है ।

चपल प्रक्रियाऐं टिकाऊ विकास को बढ़ावा देती हैं। प्रायोजक, विकासक, और उपयोगकर्ता अनिश्चित काल तक इस निरंतर गति को बनाए रखने में सक्षम होने चाहिए।

तकनीकी उत्कृष्टता और अच्छी रुपरेखा पर निरंतर ध्यान चपलता को बढ़ाता है।

सादगी के लिए - नहीं किए हुए काम की राशि को अधिकतम करने की कला - आवश्यक है।

सबसे अच्छा वास्तुशिल्प, आवश्यकताऐं, और रुपरेखा आत्म - संगठित दलों द्वारा बनाया जाता है।

नियमित अंतराल पर, दल स्वमं को अधिक प्रभावी बनने का पता चलता है, तो वह अपने व्यवहार तदनुसार समायोजित करता है।




घोषणा पत्र